गाज़ियाबाद, जनवरी 28 -- लोनी, वरिष्ठ संवाददाता। लोनी थानाक्षेत्र में प्लॉट बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 3.70 लाख रुपये की ठगी का मामला आया है। बैनामे के बाद पीड़ित पहुंचे तो यहां किसी और न मकान बना रखा था। पुलिस ने जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बिजनौर निवासी आफताब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने लोनी क्षेत्र की मलिक सिटी कॉलोनी में स्थित एक प्लॉट खरीदा था। खजूरी निवासी मोमीन की पत्नी नसीम और शाहनवाज की पत्नी मुबीन को 3.70 लाख रुपये देकर करीब सवा साल पहले बैनामा कराया। पीड़ित का कहना है कि बैनामा से पहले प्लॉट खाली था। मगर बैनामे के बाद वह प्लॉट पर पहुंचे तो यहां मकान बना हुआ था। मकान पावी सादकपुर निवासी इंशाअल्लाह ने बनाया था। वह प्रॉपर्टी डीलर है। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने धमकी दी। मोममीन के बेटे शादाब ने भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.