गाज़ियाबाद, दिसम्बर 19 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में प्लॉट बेचने के नाम पर 26 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दंपति ने रुपये लेने के बाद भी तय समय पर प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं की और रुपये मांगने पर धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। साहिबाबाद क्षेत्र के लाजपत नगर में रहने वाले हरजिंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंने मेन श्याम पार्क निवासी सुप्रिया मुखर्जी और उनके पति सिद्धार्थ मुखर्जी से ग्राम जगोला स्थित एक प्लॉट का सौदा 42.73 लाख रुपये में तय किया था। सौदा तय होने के बाद उन्होंने 26 लाख रुपये ऑनलाइन उनके खाते में ट्रांसफर कराने के बाद प्लॉट का इकरारनामा करा लिया था। बाकी रकम रजिस्ट्री के समय देने की बात तय हुई थी। हरजिंद्र का कहना है कि तय समय पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.