प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी,रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जून 28 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूरे खां निवासी शहजाद हुसैन ने एसपी के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसने ग्राम चंदोई में स्थित एक प्लाट का सौदा बरेली के थाना प्रेमनगर के मोहल्ला शाहबाद निवासी अरशद खां पुत्र राशिद खां,फैज मोहम्मद निवासी मोहल्ला भूरे खां के साथ सात लाख रूपये में किया था। बयाने के तौर पर दो लाख पांच हजार रूपये उसने आरोपियों को दिए थे। बैनाम के बाद शेष रूपये देने की बात तय हुईं। इसके बाद उसे पता चला कि लिस प्लॉट का सौदा तय हुआ है,वह आरोपियों के नाम नहीं है। यह भी पढ़ें- प्लॉट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी,रिपोर्ट दर्ज आरोपियों ने उसे ठगी की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ठगी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.