बरेली, मार्च 19 -- नवाबगंज। एक ग्रामीण को प्लॉट बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने छह लाख रुपय ठग लिए। बाद में उसने प्लाट का बैनामा दूसरे को कर दिया। घटना की रिपोर्ट थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई है। कस्बे के मोहल्ला गोल्डन सिटी निवासी मुकेश कुमार का आरोप है कि इनायतपुर गांव के सत्येंद्र कुमार ने उनकी कॉलोनी में स्थित अपने 196 वर्ग गज के प्लॉट को बेचने की बात करने के लिए उसके पास अपने एक परिचित को भेजा था। उससे हुई बातचीत के बाद सत्येंद्र ने व्हाट्सएप पर प्लॉट के बैनामे की कॉपी भेजने साथ चेक की डिटेल भी उपलब्ध कराई। सब कुछ चेक करने के बाद उन्होंने 8300 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से सौदा तय कर लिया। जिसके बाद उसने 20 हजार रुपये नकद व 5.80 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा शेष रकम 31 मार्च 2026 को बैनामा के समय देने की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.