बदायूं, अप्रैल 3 -- प्लॉट पर पानी लगा रहे युवक को गांव के ही आधा दर्जन लोगों ने घेरकर मारपीट कर घायल कर दिया। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव दियूरीजीत के रहने वाले झंडू सिंह ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 30 मार्च को उनका बड़ा बेटा नरेश पाल गांव में अपने प्लॉट पर पेड़ों में पानी लगा रहा था। इसी दौरान गांव के ही आधा दर्जन लोग वहां आ गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर नरेश पाल को लहूलुहान कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। के पिता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.