फरीदाबाद, मार्च 13 -- फरीदाबाद, संवाददाता। पल्ला थाना क्षेत्र में अपनी प्लॉट पर पहुंचे एक व्यक्ति के साथ मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कई लोगों ने मिलकर पीड़ित के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में किशन लाल शर्मा ने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े 11 बजे अपनी प्लॉट पर पहुंचे थे। उसी दौरान वहां मौजूद एक व्यति और उसके साथ आई कुछ महिलाओं से उनकी कहासुनी हो गई। पीड़ित के अनुसार इसके बाद आरोपितों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट करने वाले उसकी प्लॉट पर कब्जा करना चाहते हैं। घटना के समय उनके साथ प्रीतम जाटव और रामजी भी मौजूद थे। आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने उनका कुर्ता भी फाड़ दिया और जान से मारने की...