अमरोहा, अप्रैल 16 -- खरीदे गए प्लाट पर गांव के लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया। जब प्लाट स्वामी ने मौके पर जाकर कब्जा छोड़ने के लिए कहा तो उसके साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने अदालत के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव खैया माफी का है। कस्बा जोया के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी माकूल अहमद द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के मुताबिक साल 2020 में उन्होंने एक प्लाट गांव खैया माफी में असगर अली के बेटों से उनकी पैतृक संपत्ति से खरीदा था। बाउंड्री कराने के बाद वह प्लाट को देखने नहीं गए। आरोप है कि इस दौरान गांव के ही सुशील, सरजीत, सुनील, ब्रजपाल व तिजेद्र ने प्लाट पर कब्जा कर लिया। वहां कूड़ा डालने के साथ ही मवेशी बांधने लगे। बीती छह मार्च को माकूल अहमद जब प्लाट देखने गए तो वहां दूसरे लोगों का कब्जा मिला...