प्लॉट पर चारा रखने को लेकर पड़ोसियों ने महिला को पीटा
इटावा औरैया, मई 23 -- ऊसराहार। मामन में प्लॉट पर चारा रखने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद मारपीट में एक महिला घायल हो गई। मामन गांव निवासी मीना देवी पत्नी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह अपने प्लॉट पर मवेशी बांधने के लिए चारे का इंतजाम कर रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी प्रकाश बाबू, उनकी पत्नी मंजू देवी और उसके पुत्र अवनीश कुमार और चमन वहां आ गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट कर दी। मारपीट में महिला घायल हो गई। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में मां-बेटी की पिटाई, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- बच्चों के विवाद में मां-बेटी की पिटाई, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.