प्लॉट पर चबूतरा निर्माण को लेकर विवाद, मुकदमा दर्ज
औरैया, मई 20 -- कुदरकोट। ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव जयसिंहपुर कनक में प्लॉट पर चबूतरा निर्माण को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में कार्रवाई की गई है। तूफकपुर निवासी सुखदेव शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके प्लॉट के सामने चबूतरा बनाने को लेकर पड़ोसी भूरे परिहार, उनके पुत्र शिवम, सूरज समेत अन्य लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल की। थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.