प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला समेत 4 घायल
नोएडा, मई 21 -- दनकौर, संवाददाता। मूंजखेड़ा गांव में प्लॉट पर कब्जे के विवाद को लेकर गुरुवार को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इस संघर्ष में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पांच नामजद समेत करीब 10 लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पीड़ित पक्ष के शिवकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने कुछ वर्ष पहले गांव के ही एक व्यक्ति से प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि गुरुवार को प्लॉट बेचने वाला व्यक्ति अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ इसी जमीन पर कब्जा करने पहुंच गया। इसकी जानकारी मिलने पर शिवकुमार अपने परिवार के लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और कब्जे का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.