मऊ, जून 20 -- UP News: यूपी के मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आयोजित रेलवे का कार्यक्रम उस समय राजनीतिक टकराव देखने को मिला। दरअसल, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के एक टिप्पणी पर समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने आपत्ति जताई। फिर सीट छोड़कर चले गए। हालांकि, अधिकारियों के मनाने पर वह कुछ समय के बाद अपनी सीट पर लौट आए। इस दौरान राजीव राय ने कहा कि उन्हें अपमानित करने के लिए बुलाया गया। नयी ट्रेन सेवाओं की शुरुआत और मेमू सेवा के विस्तार के लिए मऊ रेलवे जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम के लिए तैयार मंच पर मंत्री शर्मा और घोसी के सांसद राजीव राय सहित कई जन-प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम सौहार्द्रपूर्ण ढंग से शुरू हुआ, राजीव राय ने मंच पर एके शर्मा का स्वागत किया और उनसे हाथ मिलाया। हालांकि, बाद में मंत्री के संबोधन के दौरान तनाव सामने आ...