प्लॉट पर कब्जा कर अवैध निर्माण की शिकायत
उरई, जून 16 -- जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदवां निवासी हाल निवासी मोहल्ला तोपखाना चंद्रशेखर ने एसडीएम रिंकू सिंह राही को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव में उनके पूर्वजों के दो मकान थे। पैतृक बंटवारे में उसके पिता रामप्रकाश को एक मकान मिला था। कुछ समय बाद उसके पिता जालौन में आकर रहने लगे और गांव का मकान खाली पड़ा रहा। खाली मकान देखकर उसके परिवार के ही एक सदस्य ने कई बार मकान पर कब्जा करने की कोशिश की। इसी बीच पिता की मृत्यु हो गई और देखरेख न होने की वजह से मकान गिर गया। वहां पर प्लॉट जैसा बन गया। इसी का फायदा उठाकर कुछ दिन पहले पारिवारिक सदस्य ने रात में ही इस प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। जानकारी होने पर जब वह गांव पहुंचा तो उसे भगा दिया गया। पीड़ित ने एसडीएम से उसकी जगह पर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.