फिरोजाबाद, मार्च 15 -- जसराना थाना क्षेत्र के गांव मौहम्मदपुर निवासी महिला ने गांव के तीन लोगों पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। मौहम्मदपुर निवासी महिला सावित्री देवी का कहना है कि आबादी में उसका एक प्लॉट है। प्लॉट पर गांव के ही शैलेंद्र, ओमप्रकाश, नीरज देवी कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। प्लॉट पर कब्जा करने का विरोध किया तो उन्होंने पिटाई लगा दी। पिटाई के कारण महिला द्वारा चीख पुकार मचाने पर अन्य लोगों के आने पर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...