रामपुर, मई 5 -- रामपुर। रुपये लेने के बाद प्लॉट की कच्ची लिखा-पढ़ी करके बैनामा करा दिया। प्लाट स्वामी जब परिजनों के साथ बुनियाद भरवाने पहुंचा तो उन्होंने विरोध किया। बैनामे की बात कहने पर सभी भड़क गए और युवक के साथ मारपीट करने लगे। बचाव में अन्य लोगों को बुरी तरह से पीटा। जिसमें दो की हालत गंभीर हो गई और मौजूदा समय में उनका मुरादाबाद में उपचार चल रहा है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ शहजादनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। मिलक कोतवाली के ग्राम कृपापांडेय का कहना है कि उसने ग्राम लखनाखेड़ा निवासी जुल्फकार और हनीफ से 267 वर्ग गज का प्लाट काफी समय पहले खरीदा था। तय रकम देने के बाद जब बैनामे की बात आई तो दोनों ने कह दिया कि लिखा-पढ़ी कर लेते हैं क्यों बैनामे में रुपये खर्च करोगे।सलीम के अनुसार भरोसे में आकर उसने कच्ची लिखा-पढ़ी कर ली। तब से यह प्...