हरदोई, अप्रैल 17 -- हरदोई। मोहल्ला कृष्ण नगरिया में मकान दिलाने का झांसा देकर एक लाख ठगी करने का मामला सामने आया है। कृष्ण नगरिया स्थित राजकिशोर ने बताया, आरोपित राजकुमार उसके साथ एक मकान में किराए पर रहता था। दोस्ती होने के बाद उसके कहने पर उसने सांडी रोड पर 1100 स्क्वायर फीट का प्लॉट दिलाने का भरोसा दिलाया। दस लाख में सौदा हुआ। उसने चेक से 50 हजार और 50 हजार नकद दिए। काफी दिन बीतने के बाद भी उसने प्लॉट नहीं दिलाया। तब उसने रुपये मांगे। इस पर राजकुमार, उसकी पत्नी उमा, पुत्र प्रिंस, सत्यम और पुत्रियों ज्योति व खुशबू ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- प्लॉट दिलाने के नाम पर 17 लाख की ठगी उसकी बाइक तोड़ डाली। उसके दोस्त दुष्यंत गुप्ता, गुड्डू ने भी फोन कर उसे धमकाया। एसपी अशोक कुमार मीणा से शिकायत होने के बाद कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर...