अलीगढ़, मार्च 11 -- गभाना, संवाददाता। कस्बा के रामपुर स्थित आशीर्वाद कॉलोनी में आवासीय प्लॉट के विवाद को लेकर रविवार शाम एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष ने गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे तीन लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मोनू पुत्र वशीद निवासी आशीर्वाद कॉलोनी रामपुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे आवासीय प्लॉट के विवाद को लेकर उसके भाई सोनू व सुरेश पुत्र वशीद तथा सोनू की पत्नी ववीता उसके घर आ गए। आरोप है कि आते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में मोनू व उसकी पत्नी शबनम और मां अंगूरी घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि हमले में अंगूरी को गंभीर चोटें आई हैं। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.