प्लॉट के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी ड़डे ,छह घायल
हापुड़, अप्रैल 18 -- प्लॉट के विवाद को लेकर शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर ढीकरी में दो सगे भाईयों के बीच विवाद हो गया। जिसमें दोनो पक्षों में जमकर लाठी ड़डे चले। इस दौरान सेवानिवृत दरोगा समेत छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरु कर दी है। बता दे कि थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर ढिकरी निवासी बृजेश और गौतम सगे भाई हैं। इनके बीच धौलाना-गुलावठी मार्ग पर स्थित150 गज के एक प्लॉट को लेकर लंबे समय से मुकदमा चल रहा है। शुक्रवार सुबह दोनों पक्ष खेतों पर कटाई के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में प्लॉट को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों ने लाठी ड़डों से हमला कर दिया। जिससे विमलेश, मेघा, नितिन औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.