प्लॉट के नाम पर 10.40 लाख रुपये हड़पने का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
रुद्रपुर, जून 9 -- दिनेशपुर, संवाददाता। प्लॉट की खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों रुपये लेने के बाद न जमीन की रजिस्ट्री कराने और न ही रकम लौटाने का मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी शिक्षा पाइक पत्नी राजू पाइक ने थाना दिनेशपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार उन्होंने दिनेशपुर के इंदिरा नगर वार्ड संख्या-9 स्थित एक भूखंड खरीदने के लिए एक बिल्डर और दो बिचौलियों से 10 लाख 40 हजार रुपये में सौदा किया था। आरोप है कि तय रकम देने के बावजूद न तो भूखंड की रजिस्ट्री कराई गई और न ही उसका कब्जा दिया गया। कई बार मांग करने पर आरोपियों ने केवल आश्वासन दिए। शिक्षा पाइक का कहना है कि 28 अप्रैल 2026 को आरोपियों ने उन्हें तीन चेक सौंपते हुए 5 मई तक पूरी रकम लौटाने का वादा किया था। तय समय बीतने के बाद भी भुगतान नहीं किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.