हरदोई, जुलाई 11 -- बिलग्राम, संवाददाता। जमीन दिलाने के नाम पर सेना के एक जवान से छह लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बिलग्राम कोतवाली में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अख्त्यारपुर गांव निवासी बीरू सिंह जम्मू के मेंढर सेक्टर में तैनात हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने कुतलूपुर निवासी रामभरोसे के बैंक खाते में 16 दिसंबर 2023 को आरटीजीएस के माध्यम से छह लाख रुपये भेजे थे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दान की गई भूमि का बैनामा कर ठग लिए 3.80 लाख रुपये यह रकम एक प्लॉट खरीदने के लिए दी गई थी। आरोप है कि रुपये मिलने के बाद आरोपी लगातार रजिस्ट्री टालता रहा। ब...