गाज़ियाबाद, जनवरी 14 -- लोनी। ट्रोनिका थानाक्षेत्र में प्लॉट दिलाने के नाम पर पौने नौ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के पटेलनगर निवासी प्रमोद तिवारी ने बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने पावी सादकपुर निवासी सद्दाम से एक प्लॉट का सौदा किया था। सद्दाम ने 100 वर्ग गज के प्लॉट के एवज में 6.10 लाख रुपये लिए। इसके बैनामे में खर्च के नाम पर 15 हजार रुपये और लिए। इसके बाद उन्होंने प्लॉट पर चारदीवारी करा दी थी। बैनामे से ही पहले सद्दाम ने एक और प्लॉट दिखाया। इसका सौदा पक्का करने के नाम पर भी उनसे 2.44 लाख रुपये ले लिए। लंबे समय तक बैनामा नहीं किया और बीते दिनों वह पुराने प्लॉट पर पहुंचे तो इस पर किसी और ने कब्जा कर लिया था। बात करने पर सद्दाम ने दूसरा प्लॉट दिलाने की बात कही, लेकिन अब तक न प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.