मुरादाबाद, अप्रैल 26 -- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिस्सरवाला में एक बुजुर्ग ने अपनी पैतृक जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। उत्तरखंड के काशीपुर निवासी न्यू वैशाली कॉलोनी निवासी शिव कुमार पाल की पत्नी के नाम ग्राम मिस्सरवाला में गाटा संख्या 58, रकबा 0.1800 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। यह भूमि ठाकुरद्वारा-मुरादाबाद हाईवे के पास स्थित है, जिससे इसकी उपयोगिता और कीमत भी अधिक मानी जा रही है। पीड़ित का आरोप है कि दबंगों ने 25 अप्रैल को जेसीबी मशीन लगाकर पुरानी मेढ़ को तोड़ दिया गया और शिव पाल की भूमि के लगभग 10 फीट अंदर तक नींव खुदवाकर ऊंची दीवार खड़ी कर दी गई। इस अवैध निर्माण के चलते उन्हे आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित ने बताया कि जब उन्...