प्रयागराज, अप्रैल 30 -- सुजावन देव मंदिर के महंत राजीव गोस्वामी के साथ प्लॉट बेचने के नाम पर 75 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक ही परिवार के तीन लोगों ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर रुपये हड़प लिए। कर्नलगंज पुलिस ने गुरुवार को आरोपी, उसके बेटे व बहू के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। देवरईया घूरपुर निवासी महंत राजीव गोस्वामी की तहरीर के मुताबिक, गिरिश चंद्र गिरि ने एलनगंज में एक प्लॉट का मालिकाना हक होने का दावा करते हुए बिक्री करने का प्रस्ताव दिया था। आरोप है कि गिरिश चंद्र गिरि, उसका बेटा धीरेंद्र गिरि और बहू रश्मि गोस्वामी ने जमीन के फर्जी व कूटरचित दस्तावेज दिखाए। इस पर विश्वास कर राजीव गोस्वामी ने 75 लाख रुपये दिए। कई दिन बीतने के बाद भी न तो जमीन का सीमांकन और न ही बैनामा किया गया। कुछ दिन पहले पंचायत ...