प्लॉट की दीवार व गेट तोड़ने के मामले में मुकदमा दर्ज
शामली, मई 23 -- शामली। थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के मुंडेट नेशनल हाईवे बाइपास गोहरनी स्थित एक आवासीय प्लॉट की दीवार और गेट तोड़कर कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के मुंडेट निवासी आदेश कुमार पुत्र रणवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका एक आवासीय प्लॉट मुण्डेट नेशनल हाईवे बाइपास गोहरनी पर स्थित है। आरोप है कि ब्रजपाल, वीरसैन, गुलाब सहित अन्य लोगों ने कब्जा करने की नियत से प्लॉट के पीछे का गेट तोड़ दिया तथा दीवार गिरा दी, जिससे उसे नुकसान हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंचा और मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। आरोप है कि जब उसने आरोपियों से दीवार गिराने की बात कही तो सभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.