रामपुर, मार्च 18 -- रामपुर। प्लॉट को लेकर चली आ रही रंजिश में कुछ लोगों ने उसकी दीवार तोड़ दी। पहले भी वह लोग दीवार तोड़ चुके हैं। जानकारी होने पर प्लॉट स्वामी ने कोतवाली में तहरीर दी तो वह लोग फिर बची हुई दीवारें तोड़ने पहुंच गए। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची महिला ने विरोध किया तो उस पर जानलेवा हमला कर दिया। लोहे की रॉड मारकर उसे घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर क्षेत्रीय लोगों ने महिला को बचाया। इसके बाद पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शहर कोतवाली के कोठी खयाबान स्टेट बैंक के पीछे की निवासी तारिक अजहर की पत्नी सनम खान का कहना है कि उसने कुछ माह पहले एक प्लॉट लिया था। जिस कारण मोहल्ले के ही बिलाल आगा और सफदर आगा आदि रंजिश मानने लगे। करीब पांच माह पहले उन्होंने प्लॉट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.