प्लॉट का सौदा कर बिल्डर से साढ़े 15 लाख रुपये हड़पे
गाज़ियाबाद, जून 2 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। सिहानी गेट क्षेत्र में भूखंड खरीद-फरोख्त के नाम पर बिल्डर कंपनी के निदेशक से साढ़े 15 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। दिल्ली के भजनपुरा स्थित एसएमआई बिल्डकोर्प प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक जितेंद्र राणा ने अदालत में दिए प्रार्थना-पत्र में बताया कि उन्होंने नासिरपुर, नेहरूनगर तृतीय स्थित प्लॉट का सौदा बागपत निवासी सुधीर कुमार और उसके भाई पवन कुमार से किया था। कुल 200 वर्गगज के इस प्लॉट में दोनों भाइयों का 100-100 वर्गगज हिस्सा बताया गया था। दोनों ने यह संपत्ति वर्ष 2000 में दिनेश सिंह त्यागी से खरीदी थी और उसी आधार पर स्वयं को मालिक व कब्जेदार बता रहे थे। जितेंद्र राणा के मुताबिक दोनों भाइयों से कुल 75 लाख रुपये में जमीन खरीदने का समझौता हुआ था। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.