प्लॉट का बैनामा कर 40 लाख हड़पने पर छह के खिलाफ रिपोर्ट
कानपुर, जून 26 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर की एक महिला ने प्लॉट बेचने के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि जमीन का स्वामी न होने के बावजूद खुद को मालिक बताकर बैनामा कराया गया। बाद में न तो कब्जा दिया गया और न ही रकम वापस की गई। पुलिस रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच कर रही है। मसवानपुर निवासी अंजना जायसवाल ने बताया कि वर्ष 2021 में वह एक मकान तलाश रही थी। राजेश श्रीवास्तव ने उनकी मुलाकात मसवानपुर निवासी कृपाशंकर शुक्ला से कराई। आरोप है कि कृपाशंकर ने 154 वर्गगज भूमि का स्वयं को मालिक बताते हुए हाउस टैक्स की रसीद दिखाई। इसके बाद 40 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। नौ मार्च 2021 को सब रजिस्ट्रार कार्यालय जोन-4 में उनके और उनके पति शिवशंकर जायसवाल के नाम बैनामा पंजीकृत कराया गया। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.