लखनऊ, मार्च 5 -- डीसीपी के आदेश के बाद बिजनौर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट रुपये वापस मांगने पर आरोपी पिता-पुत्र ने दी धमकी सरोजनीनगर, संवाददाता। रियल एस्टेट कंपनी गुरुकृपा कंस्ट्रक्शन ने प्लॉट दिलाने का झांसा देकर एक बुजुर्ग से बीस लाख रुपये ठग लिए। दो साल बाद भी प्लॉट न मिलने पर पीड़ित ने रुपये जब वापस मांगे तो धमकाया गया। डीसीपी साउथ के आदेश पर बिजनौर पुलिस ने निदेशक पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ओमेक्स सिटी निवासी 65 वर्षीय दिनेश चंद्र पांडेय ने बताया कि वर्ष 2023 में वे एक प्लॉट खरीदने के लिए इच्छुक थे। उनकी मुलाकात ओमेक्स सिटी स्थित गुरुकृपा कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक राजकुमार सिंह और उनके बेटे अनुराग सिंह से हुई। आरोपियों ने मोहनलालगंज में एक प्लॉट दिखाया। पीड़ित ने ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने कुछ माह बाद रज...