लखनऊ, अगस्त 13 -- लखनऊ, संवाददाता। लखीमपुर खीरी के गोला के रहने वाले आशुतोष कुमार वर्मा ने अलीगंज के जीआईडी हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. के निदेशक समेत चार लोगों पर 14 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर अलीगंज पुलिस ने चारों आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पीड़ित आशुतोष के मुताबिक वर्ष 2021 में उन्होंने प्लॉट खरीदना था। इस संबंध में उन्होंने अलीगंज स्थित जीआईडी हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के लोगों से संपर्क किया। उनकी मुलाकात शिवेंद्र सिंह चौहान, सुधीर सिंह व महेंद्र और संदीप गौतम से हुई। चारों ने उन्हें अलीगंज स्थित साइट पर प्लॉट और उन्हें मकान बनवाकर देने का भी भरोसा दिलाया। 23 लाख 40 हजार रुपए सौदा तय हुआ। आशुतोष के मुताबिक उन्होंने 14 लाख रुपए दे भी दिए, लेकिन उन्हें आज तक कंपनी ने मकान संबंधी कोई दस्त...