लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ संवाददाता सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक प्लॉट पर कब्जे को लेकर कुछ दबंगों ने युवक पर दो माह पहले हमला कर दिया। असलहा की बट से सिर पर हमला कर घायल कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।पीड़ित विकास यादव का आरोप है कि 27 फरवरी की रात वह जीएच-3 प्लॉट पर सफाई कर रहा था। तभी आरोपियों के कहने पर सिक्योरिटी कर्मी असलहों के साथ पहुंचे। गाली-गालौज करते हुए हमला बोल दिया। असलहे की बट से सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी असलहा लहराते हुए धमकी देने लगे कि दोबारा प्लॉट पर दिखे तो जान से मरवा देंगे। पीड़ित ने मौके धमकाने आए आरोपियों से मारपीट भी की। पीड़ित का कहना है कि घटना के दिन ही तहरीर देने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.