रामपुर, सितम्बर 18 -- रामपुर। प्लॉटिंग के लिए हरे-भरे बाग से सैकड़ों पेड़ काटने का मामला शासन स्तर तक पहुंच गया है। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने इस मामले में जांच बैठाते हुए डीएफओ से रिपोर्ट तलब की है। उधर, डीएफओ ने और पेड़ कटने से बचाने के लिए निगरानी टीम लगा दी है। साथ ही जुर्माने की कार्रवाई शुरू कर दी है। केमरी रोड पर पहाड़ी गेट से आगे मीट फैक्ट्री के पास कुछ लोग प्लॉटिंग कर रहे हैं। आरोप है कि जिस जगह पर प्लॉटिंग हो रही है, वहां करीब सात सौ आम के पेड़ का बड़ा बाग हुआ करता था, जो धीरे-धीरे करके काट दिया गया। यूं तो इस मामले में समय-समय पर डीएफओ के पास शिकायतें होती रहीं लेकिन, इस बार मामला शासन तक जा पहुंचा है। डीके फाउंडेशन आफ फ्रीडम एंड जस्टिस के डायरेक्टर दानिश खान ने इस मामले में सचिव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार...