कौशाम्बी, दिसम्बर 9 -- संदीपन घाट थाने के आलमचंद गांव निवासी रईस अहमद किसानी करता है। रईस के अनुसार उसने 26 अगस्त 2025 को मलाक मोईनुद्दीनपुर गांव निवासी एक प्लाटर से सिकंदरपुर बजहा स्थित दो बिस्वा आवासीय प्लाट का सौदा किया था। पूरा पैसा अदा करने के बाद उसने जमीन का बैनामा करा लिया था। आरोप है कि बैनामा होने के बाद भी वह जमीन पर कब्जा नहीं दे रहा है। जमीन को नापकर कब्जा देने में वह आनाकानी करने लगा। अब वह न जमीन दे रहा और न पैसे ही वापस कर रहा है। सोमवार को पैसे मांगने पर उसने गाली गलौच कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवक ने थाने जाकर आरोपी प्लॉटर के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.