भागलपुर, मार्च 29 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बीते 18 जनवरी को मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव स्थित एक चाय दुकान पर बायपास थाना क्षेत्र के अलीगंज गंगटी निवासी प्लॉटर मुरारी उर्फ उमेश यादव को बकाए पैसे के लेनदेन में गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। इस कांड में तीन आरोपित जेल में हैं। एक फरार आरोपी अलीगंज गंगटी निवासी कुंदन यादव को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।कुंदन यादव का अपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ बबरगंज थाने में आठ अपराधिक मामला पूर्व से दर्ज हैं। मामले पर मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल ने बताया कि जमीन कारोबारी को गोली मारने मामले में कुंदन यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.