प्लॉग रन एवं पौधरोपण से सीएम योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
गोरखपुर, जून 5 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिवस पर एकला बांध रिंग रोड इको पार्क में पौधरोपण, प्लॉग रन और श्रमदान आयोजित हुआ। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त अजय जैन की अगुवाई में प्लॉग रन आयोजित कर पहले साफ सफाई की गई, उसके बाद सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में गोरखपुर को देश भर में उच्च स्थान दिलाने के संकल्प के साथ संचालित जनभागीदारी को समर्पित इस पहल में 'बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ' के उद्देश्य को धरातल पर उतारा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए महापौर डॉ मंगलेश ने कहा कि महानगर स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- राप्ती इको पार्क में पौधरोपण, वृह्द प्लॉग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.