नई दिल्ली, अगस्त 29 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर इलाके के एक प्ले स्कूल में मासूम से दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां साढ़े तीन साल के बच्चे के साथ न केवल बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि उसका यौन उत्पीड़न भी किया गया। जाफराबाद पुलिस ने शुक्रवार को स्कूल की निदेशिका, प्रधानाचार्या, शिक्षिका और आया के खिलाफ पॉक्सो, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पीड़ित बच्चे के पिता के अनुसार, उनका बेटा मौजपुर स्थित एक प्ले स्कूल में पढ़ता है। पिछले कुछ दिनों से बच्चा रात में सो नहीं पा रहा था और टॉयलेट जाने से बेहद घबराता था। जब बच्चे को ईएनटी विशेषज्ञ को दिखाया गया, तो पता चला कि उसके दोनों कान के पर्दों में भारी सूजन है। डॉक्टरों ने मारपीट होने और चोट आने की आशंका जताई।

सीसीटीवी फुटेज क...