प्लेस ऑफ सेफ्टी का सचिव ने किया निरीक्षण
बिहारशरीफ, अगस्त 25 -- प्लेस ऑफ सेफ्टी का सचिव ने किया निरीक्षण शेखपुरा, निज संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने मटोखर दरगाह स्थित प्लेस ऑफ सेफ्टी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे बच्चों की आवासीय व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से जांच की। कमरों का मुआयना कर सचिव ने बच्चों के रहन-सहन की अद्यतन स्थिति जानी। सचिव ने संस्था के अधीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिया कि बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता और समय सारिणी पर विशेष ध्यान दिया जाए। उनके स्वास्थ्य, स्वच्छता और देखभाल में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मियों को हिदायत दी गई कि बच्चों को सुरक्षित व पारिवारिक माहौल उपलब्ध कराया जाए, ताकि उनका शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास निर्बाध रूप से हो सके। (शेखपुरा से मनोज कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.