फतेहपुर, फरवरी 18 -- फतेहपुर। बिंदकी के कुंवरपुर रोड स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैंपस में प्लेसमेन्ट शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 75 अभ्यर्थियों समेत विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। जहां प्राइम कनेक्ट सर्विसेज द्वारा 12, क्वीज कॉर्प द्वारा पांच, भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा 21 समेत 38 योग्य अभ्यर्थियों का चयन हुआ। कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों को नौ से 15 हजार प्रतिमाह तक दिया जाएगा। प्रभारी शशॉक, प्राचार्य प्रमोद राजपूत, संदीप, अमित मिश्रा, सतीश अवस्थी, राजकुमार, एकता, राजकुमारी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.