प्लेसमेंट में गुरुग्राम और नोएडा कंपनियों ने किया विद्यार्थियों का चयन
सहारनपुर, जून 6 -- देवबंद। इस्लामिया ग्रुप ऑफ कॉलेज में शुक्रवार को एमबीए, एमसीए, बीबीए और बीसीए के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस दौरान देश की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों के अधिकारियों ने छात्रों का साक्षात्कार कर उनका चयन किया। गुरुग्राम की कंपनी द्वारा शिफा अहमद, निशात राना, आदित्य धीमान, आर्यन चौधरी, अबुजर कुरैशी, कैफ, युसरा, रविश, मोहम्मद अफ्फान और आयशा खान को शॉर्टलिस्ट किया गया। जबकि नोयडा की कंपनी ने चार छात्रों नमरा, वाइज खान, आयशा खान और सना नाज को शॉर्टलिस्ट किया। छात्रों के चयन पर कॉलेज प्रबंधन व छात्रों के अभिभावकों ने हर्ष जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.