सहारनपुर, मई 18 -- गंगोह, संवाददाता। शोभित विवि में ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सेल द्वारा आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में मुथूट माइक्रोफीन द्वारा बिज़नेस डेवलपमेंट ऑफिसर जैसे पदों पर 21 छात्रों का चयन किया। बीसीए, बीबीए, बी.कॉम, एमबीए, बीएससी(एग्री) के छात्रों ने भाग लिया। भर्ती प्रक्रिया का संचालन कंपनी के अंकित गुप्ता व एचआर टीम ने छात्रों से व्यक्तिगत साक्षात्कार कर उक्त चयन किया। कुलपति, कुलसचिव, सीनियर डायरेक्टर देवेंद्र नारायण व प्रो. डॉ. रणजीत सिंह ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के आयोजकों व सभी छात्रों को शुभकामनाएं प्रेषित की। डॉ. नितिन कुमार, डॉ. शिवानी, अनिल जोशी, सचिन कुमार, विकल, पवन, अंकुर आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...