प्लेसमेंट ड्राइव में छह छात्रों का बैंकिंग सेक्टर में चयन
बलरामपुर, जून 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। एमएलके पीजी कॉलेज के करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा करियर पिलर, लखनऊ एवं एनआईआईटी लिमिटेड, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में बैंकिंग सेक्टर में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दो दिवसीय विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन एवं करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. ऋषि रंजन पांडेय की देखरेख में संपन्न हुआ। प्लेसमेंट ड्राइव के प्रथम चरण में चयनित 15 विद्यार्थियों का द्वितीय चरण का साक्षात्कार करियर पिलर, लखनऊ के प्रतिनिधि पुष्पेंद्र पांडेय एवं प्रवीण सिंह तथा प्लेसमेंट सेल के डॉ. अरुण कुमार के निर्देशन में आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- एमएलके पीजी कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव, बैंकिंग सेक्टर में छह छात्रों का चयन घो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.