दरभंगा, मई 14 -- दरभंगा। लनामिवि के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग में मंगलवार को एचडीएफसी लाइफ की ओर से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए विभागाध्यक्ष सह निदेशक डॉ. राजकुमार साह ने बताया कि ब्रांच हेड प्रभाकर झा एवं एएसएम धीरज कुमार ने करीब 37 छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया। कैंपस प्लेसमेंट के आयोजन में विभाग के प्रबन्ध के शिक्षक डॉ. एसके ठाकुर की महती भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...