दुमका, फरवरी 6 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट -कोठिया स्थित आईटीआई में गुरुवार को प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। अवसर पर एचएसीएस इंजीनियरिंग व टेक प्राइवेट लिमिटेड रांची के प्रतिनिधि मौजूद थे। प्लेसमेंट ड्राइव में 34 छात्र उपस्थित थे। जिसमें से 12 छात्रों का अंतिम रूप से चयन किया गया। बताया गया कि मेल के माध्यम से ऑफर लेटर प्रदान किया जाऐगा। मौके पर प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए संस्थान के कर्मी लगातार कार्य कर रही है। आज के दौर में छात्रों का रोजगार दिलाना उनकी प्राथमिकता है। चयनित छात्रों ने अपने चयन पर संतोष जाहिर किया। इस मौके पर इलेक्ट्रीशियन, डीजल, मैकेनिकल, वेल्डर और फिटर ट्रेड के छात्र व संस्थान के कर्मी मौजूद थे। फोटो संख्या-12-प्लेसमेंट ड्राइव कार्यक्रम में उपस्थित छात्र
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.