लखनऊ, फरवरी 3 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप गतिविधियों के लिए विभाग-वार और विश्वविद्यालय स्तर पर स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किए जाएं। इन लक्ष्यों की नियमित समीक्षा की जाए और उनकी प्राप्ति के लिए एक समयबद्ध और योजनाबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि प्रयासों का प्रभाव सीधे छात्रों के परिणामों में दिखाई दे। विभागीय स्तर पर एलुमनाई मीट आयोजित हो। यह निर्देश कुलपति प्रोफेसर जेपी सैनी ने मंगलवार को केंद्रीय प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) के साथ बैठक में निदेशक प्रोफेसर अनूप कुमार भारतीय और उनकी टीम को दिए। कुलपति ने सीपीसी को निर्देश दिए कि विश्वविद्यालय एलुमनाई डेटाबेस को सुदृढ़ करे। नियमित मेंटोरशिप सत्र, करियर वार्ताएं और इंटरैक्शन कार्यक्रम आयोजित करे, जिससे उद्योग-शिक्षा सहयोग को नई दिशा मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्ता...