प्लेसमेंट की तकनीकी तैयारियों पर छात्रों को किया जागरूक
हरिद्वार, अगस्त 21 -- हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में छात्रों को रोजगार के अवसरों को लक्ष्य में बदलने के लिए तकनीकी रूप से तैयार करने के उद्देश्य से विशेष व्याख्यान सत्र आयोजित किया गया। प्रबंधन अध्ययन संकाय के सभागार में प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. इंदु गौतम ने एमबीए, बीबीए और बीकॉम के छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र छात्रों को सैद्धांतिक रूप से तैयार करते हैं, जबकि तकनीकी प्रशिक्षण औद्योगिक इकाइयों की जरूरतों को ध्यान में रखकर दिया जाता है। एक कुशल प्रशिक्षु बनने के लिए दोनों क्षेत्रों में दक्षता जरूरी है। उन्होंने छात्रों को बायोडाटा तैयार करने, संचार कौशल, समूह चर्चा, साक्षात्कार, पेशेवर शिष्टाचार, इंटर्नशिप और करियर योजना की जानकारी दी। साथ ही प्लेसमेंट की तैयारी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.