नई दिल्ली, मार्च 9 -- मोहम्मद सिराज ने लगातार दूसरी बार टी-20 विश्व का खिताब जीता। वे 2024 टी-20 विश्व कप टीम का हिस्सा थे और उसके बाद उन्हें 2026 के टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम के स्क्वॉड में शामिल किया गया। उन्होंने इस विश्व कप में एक मुकाबले में शिरकत भी की। मोहम्मद सिराज की किस्मत ऊपर वाले ने अच्छी लिखकर भेजी है। 2026 के टी-20 विश्व कप के लिए उनका नाम स्क्वॉड में नहीं था, लेकिन बाद में उन्हें हर्षित राणा की जगह टीम में शामिल किया गया। मोहम्मद सिराज ने साल 2024 का टी-20 विश्व कप जीतने के बाद फाइनल मुकाबले में एक ऐसा बयान दिया था, जो देखते ही देखते ही पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और आज भी लोगों की जुबान पर वह बयान एक तरह से चस्पा ही है। जब भी जसप्रीत बुमराह क्रिकेट की फील्ड में शानदार प्रदर्शन करते हैं तब-तब भारतीय प्रशंसकों के...