नई दिल्ली, अगस्त 29 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को मुंबई पहुंचे, जहां महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने उन्हें राखी बांधकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। अमित शाह के मुंबई पहुंचने पर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व सुनेत्रा पवार ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सुनेत्रा पवार ने अमित शाह की कलाई पर राखी बांधी। उन्होंने एक्स पर तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के पवित्र अवसर पर अमित भाई को राखी बांधी और उन्हें शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रीय हित और महाराष्ट्र के विकास के लिए अमित शाह का मार्गदर्शन और सहयोग हमेशा प्रेरणादायक रहा है। यह भी पढ़ें- नेपाल त्रासदी देख पसीजा दुनिया का कलेजा, आपदा राहत कोष में दान किए 2 अरब रुपये सुनेत्...