नई दिल्ली, जुलाई 14 -- हवाई जहाज में आपने कभी न कभी जरूर सफर किया होगा और ज्यादातर लोगों को विंडो सीट पर बैठना पसंद होता है। खिड़की वाली सीट से बाहर का खूबसूरत नजारा साफ दिखता है, जो हर किसी को अच्छा लगता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर प्लेन की खिड़कियां गोल शेप में ही क्यों होती हैं और चौकोर में क्यों नहीं। सिर्फ यही नहीं शॉपिंग मॉल में सामान खरीदने अब हर कोई जाता है, फिर चाहे कपड़े, जूते लेने हो या फिर घर का राशन। हम जब भी मॉल में जाते हैं, तो सामान लेने के बाद कुछ खाने पीले लगते हैं या कुछ देखने लगते हैं क्योंकि हमे समय का पता नहीं चलता। क्या आपने कभी गौर किया है मॉल में ना ही खिड़कियां होती हैं और ना ही घड़ियां, आखिर ऐसा क्यों होता है? आज हम आपको इन दोनों सवालों के दिलचस्प जवाब देने जा रहे हैं।हवाई जहाज की गोल खिड़कियों का रा...