प्लेटलेट्स-पीआरसीबी समेत समेत 746 युनिट रक्त की आपूर्ति
पूर्णिया, सितम्बर 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में चिकित्सा की विभिन्न सेवाओं के बीच ब्लड सेंटर की सुविधा के माध्यम से प्रत्येक दिन औसतन तीस रोगी को जरूरत के रक्त की आपूर्ति हो रही है। पिछले एक माह में 1274 युनिट रक्त का कलेक्शन किया गया। इस कलेक्शन में अलग अलग जगहों पर लगे रक्तदान शिविर और प्रत्येक दिन होने वाले रक्त एक्सचेंज शामिल है। यहां ब्लड सेंटर में स्थापित ब्लड कम्पोनेंट सेपरेटर की सुविधा के माध्यम से प्लेटलेट्स, प्लाज्मा और पीआरबीसी की सुविधा तैयार की जाती है। ऐसी स्थिति में यहां पिछले एक माह में तीनों उपलब्ध सुविधाओं के माध्यम से 746 युनिट की सुविधा का लाभ जरूरतमंदों को मिला है। ब्लड सेंटर के मुख्य तकनिशियन शंकर कुमार बताते हैं कि यहां ब्लड कम्पोंनेंट सेपरेटर की सुविधा से हर तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.