कन्नौज, मार्च 26 -- कन्नौज। जिले के तिर्वा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय मेडिकल कॉलेज में गरूवार को ब्लड कंपोनेंट मशीन और लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने किया। नई सुविधाओं के शुरू होने से अब गंभीर मरीजों को प्लेटलेट्स और ऑक्सीजन के लिए अन्य जिलों में रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।राज्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज को लगातार अत्याधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है, जिससे कन्नौज और आसपास के जिलों के मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार मिल सके। उन्होंने बताया कि ब्लड कंपोनेंट मशीन के जरिए अब रक्त को अलग-अलग घटकों जैसे प्लेटलेट्स और रेड ब्लड सेल्समें विभाजित कर जरूरतमंद मरीजों को तुरंत उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे डेंगू, दुर्घटना और गंभीर बीमारियों के मरीजों को समय पर राहत मिलेगी। एलएमओ प्लांट क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.