जमशेदपुर, मई 21 -- टाटानगर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 में गुरुवार तड़के उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक प्लेटफार्म पर खड़ी मालगाड़ी पर चढ़ गया। इस दौरान वह ओवरहेड वायर की चपेट में आकर झुलस गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान बोकारो के जरीडीह थाना क्षेत्र निवासी नेमनारायण कुमार महतो (25) के रूप में की गई है। वह वाहन चलाने का काम करता था। मृतक के पास से उसके परिवार की तस्वीर भी मिली है। जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी जिसके बाद परिजन जमशेदपुर के लिए रवाना हो चुके है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...