प्लेटफॉर्म-2 पर कोच डिस्प्ले में गड़बड़ी, यात्रियों में मची अफरातफरी
मुजफ्फरपुर, जून 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर रविवार रात कोच इंडिकेटर डिस्प्ले उल्टा चलने लगा। इससे प्लेटफॉर्म पर 19484 सहरसा-अहमदाबाद एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। डिस्प्ले स्क्रीन पर कोच की जगह गलत दिखने पर यात्री बोगी वाली जगह पर पहुंचने के लिए भाग-दौड़ करने लगे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन के रैक के बिल्कुल विपरीत दिशा में कोच इंडिकेटर बोगी संख्या दिखाने लगा। रात 10 बजकर 21 मिनट पर पहुंची ट्रेन में कोच इंडिकेटर के गलत जानकारी देने से बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों के साथ सफर करने वाले लोगों को कोच ढूंढ़ने में परेशानी हुई। मौके पर मौजूद जीआरपी प्रभारी इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने जीआरपी और आरपीएफ जवानों के साथ तुरंत मोर्चा संभाला। जवानों ने माइक से बार-बार अनाउंस कर और को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.